दिल्ली/एनसीआर
-
ईपीएफओ ने जुलाई में 20 लाख सदस्य जोड़े, नए सदस्यों की संख्या 10.52 लाख
नई दिल्ली । देश में सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से जुलाई महीने में 19.94 लाख सदस्य जुड़े हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने जारी एक बयान में यह जानकारी दी है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को नई दिल्ली में ईपीएफओ के जुलाई, 2024 के अनंतिम पेरोल…
Read More » -
यासिन भटकल ने दायर की कस्टडी पेरोल की याचिका, सुनवाई कल
नई दिल्ली । प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के सह-संस्थापक और भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने का आरोपित यासिन भटकल ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर कर कस्टडी पेरोल देने की अनुमति मांगी है। पटियाला हाउस कोर्ट भटकल की याचिका पर कल यानि 24 अप्रैल को सुनवाई करेगा। आज दिल्ली पुलिस इस मामले में…
Read More » -
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तिरुपति के लड्डुओं में मिलावट का मामला, सुब्रमण्यम स्वामी ने दायर की याचिका
नई दिल्ली । तिरुपति के मंदिर में लड्डुओं में कथित रूप से पशुओं की चर्बी मिलाने के मामले में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर इस मामले की जांच की मांग की है। याचिका में भगवान श्री वेंकटेश्वर के निवास स्थान तिरुपति तिरुमाला में लड्डुओं में…
Read More » -
गोयल ने ऑस्ट्रेलिया में व्यापार जगत के नेताओं और कंपनियों के सीईओ से की मुलाकात
नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को निवेश के अवसरों पर चर्चा करने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की विभिन्न कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख सुपर फंड्स के साथ शानदार बैठक हुई, जिसमें हमने भारत के गतिशील विकास क्षेत्रों में…
Read More » -
संसद 23 और 24 सितंबर काे 10वें सीपीए भारत क्षेत्र सम्मेलन की मेजबानी करेगी
नई दिल्ली । 10वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र सम्मेलन 23 और 24 सितंबर 2024 को संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, जो सीपीए भारत क्षेत्र के चेयरपर्सन भी हैं, इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के विधानमंडलों के 46 पीठासीन अधिकारी–4 सभापति, 25 अध्यक्ष, 3 उपसभापति, 14 उपाध्यक्ष अपने…
Read More » -
दिल्ली चुनाव मेरी ईमानदारी की अग्नि परीक्षा : अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की जमकर आलोचना की। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर ईडी, सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाया। साथ उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनाव उनकी ईमानदारी की अग्नि परीक्षा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आज केजरीवाल…
Read More » -
प्रधानमंत्री मोदी ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में कैंसर के निदान के लिए 7.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुदान की घोषणा की
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विलमिंगटन, डेलावेयर में क्वाड लीडर्स समिट के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा आयोजित क्वाड कैंसर मूनशॉट कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में कैंसर परीक्षण, स्क्रीनिंग और निदान के लिए 7.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुदान की घोषणा की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, रोग का पता…
Read More » -
कलिकेश नारायण सिंह बने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष
नई दिल्ली । कलिकेश नारायण सिंह देव को नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) का नया अध्यक्ष चुना गया है। 21 सितंबर 2024 को कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुए अध्यक्षीय चुनावों में उन्हें 36 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी, वी.के. ढल को 21 मत प्राप्त हुए। राजस्थान उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश अनिल देव सिंह की निगरानी…
Read More » -
एयर मार्शल एपी सिंह को भारतीय वायु सेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया
नई दिल्ली । सरकार ने वायु सेना के उप प्रमुख एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को देश का अगला वायु सेना प्रमुख नियुक्त किया है। वे 30 सितंबर की दोपहर से अगले वायु सेना प्रमुख के रूप में एयर चीफ मार्शल के पद पर कार्यरत होंगे। वह मिग-27 स्क्वाड्रन के फ्लाइट कमांडर, कमांडिंग ऑफिसर और एयर बेस के एयर ऑफिसर…
Read More » -
राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान पर भाजपा का प्रदर्शन
नई दिल्ली । राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयानों के खिलाफ दिल्ली भाजपा के सिख प्रकोष्ठ के साथ ही अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति मोर्चों ने शुक्रवार को कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया। इस प्रदर्शन में वीरेंद्र सचदेवा…
Read More »