राज्य खबरें
-
सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत, दो घायल
कानपुर । कोतवाली थाना क्षेत्र में मिस्टर ब्राउन के समीप शुक्रवार को अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में घायल दो युवकों को उपचार के लिए उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के फेथफुलगंज निवासी ईशान…
Read More » -
मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के लिए प्रोटोकॉल को लेकर एसओपी जारी करने का दिया निर्देश
देहरादून । धर्मपुर क्षेत्र से विधायक विनोद चमोली ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक के आग्रह पर जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल काे लेकर एसओपी जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक चमोली ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री काे धन्यवाद दिया।…
Read More » -
गुरुद्वारों में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पर्व
हरिद्वार । सिक्ख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी का 555 वां प्रकाशोत्सव धर्मनगरी के गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा, गोल गुरुद्वारा, भेल गुरुद्वारा, कृष्णा नगर गुरुद्वारा और आसपास क्षेत्र के गांव देहात स्थित गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया। दो दिन पूर्व गुरुद्वारों में अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसका भोग शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा…
Read More » -
उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की कवायद तेज, डीजीपी ने दिए निर्देश
देहरादून । लगातार हादसे के बाद जागी उत्तराखंड पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की कवायद तेज कर दी है। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार ने हाल ही में हुई सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर यातायात निदेशक, दोनों रेंज प्रभारी व समस्त एसएसपी-एसपी को आवश्यक निर्देश दिए। दरअसल, हाल ही में अल्मोड़ा बस हादसा व देहरादून में कार हादसे…
Read More » -
गंगा स्नान के लिए आ रही श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों घायल
हरिद्वार । गंगा स्नान के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस का श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास दर्दनाक हादसा हो गया। बस ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक पेड़ के दो टुकड़े हो गए। बस में बैठे श्रद्धालु…
Read More » -
राज्यपाल ने प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में टेका मत्था
देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शुक्रवार को गुरुनानक देव के 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल ने गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि उनकी शिक्षाओं में निहित ‘इक ओंकार सत नाम’ का मूल मंत्र एक…
Read More » -
कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
हरिद्वार । शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व पर देश के कई राज्यों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डूबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर गंगा स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक…
Read More » -
बारातियों की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, चार की मौत व छह घायल
हरिद्वार । जनपद के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर शाम भीषण सड़क में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे बारातियों को लेकर जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जिनकी गंभीर हालत होने…
Read More » -
ऋषिकेश में कार्तिक पूर्णिमा पर लगाई श्रद्धा की डुबकी
ऋषिकेश । तीर्थ नगरी ऋषिकेश में कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया और और मोक्ष की कामना की। स्नान के दाैरान किसी भी अनहाेनी से बचने के लिए प्रशासन ने समुचित इंतजाम किए हैं। हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व है और इसे देव दीपावली…
Read More » -
कानपुर: अलग-अलग स्थानों पर फंदे से लटकते मिले दो युवकों के शव
कानपुर । साढ़ थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को पेड़ के जरिए फंदे से लटके हुए दो युवकों के शव पाए गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के…
Read More »