राज्य खबरें

  • 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा : धर्मपाल सिंह

    मुरादाबाद । केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तुत किए इस बजट से सुशिक्षित समाज हेतु 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा । उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जायेगा। स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत कैंसर रोग की दवा सस्ती उपलब्ध करायी जाएगी। यह बातें शनिवार को मुरादाबाद…

    Read More »
  • महिला लघु व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन पर लगाया बेरोजगार करने का आरोप

    हरिद्वार । पिंक वेंडिंग जोन महिला स्वयं सहायता समूह की महिला लघु व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन पर उन्हें बेरोजगार करने का आरोप लगाया है। शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान विजय लक्ष्मी, मीना शर्मा, सुषमा आले, निशा सिंह, पूनम शर्मा, नीलम शर्मा आदि महिलाओं ने कहा कि उन्हें रोजगार के लिए रोड़ी बेलवाला पिंक वेंडिंग जोन में…

    Read More »
  • भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक

    नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से दो दिनों तक भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में बैठकों का दौर चलने वाला है। शनिवार शाम को भाजपा मुख्यालय में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री की पहली बैठक में अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ…

    Read More »
  • मुरादाबाद के एयरपोर्ट पर पहुंचा एक और फ्यूल टैंकर

    मुरादाबाद । मुरादाबाद के एयरपोर्ट पर विमान में ईंधन भरने के लिए एक और फ्यूल टैंकर शनिवार को पहुंच गया है। लेकिन फ्लाई व्हील कंपनी की ओर से विमान का अभी कोई अता-पता नहीं है। जिला प्रशासन ने एचपीसीएल व फ्लाई बिग दोनों कंपनियों से वार्ता की है। एचसीएल कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा कि टैंकर के जरिए फ्यूल की…

    Read More »
  • संसद की प्राथमिक भूमिका संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना है : उपराष्ट्रपति

    नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को इस बात पर जोर दिया कि संसद की प्राथमिक भूमिका संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि संसद से अधिक गंभीर लोकतंत्र का संरक्षक कोई नहीं हो सकता। धनखड़ ने आज संसद भवन में राज्यसभा के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत सदस्यों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम को संबोधित करते…

    Read More »
  • तीस फीट ऊंचे सीमेंट रोलर प्रेस से नीचे गिरा कर्मचारी, मौत

    हरिद्वार । हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर स्थित श्री सीमेंट लिमिटेड की एक इकाई श्री सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट लक्सर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तीस फीट ऊंचे रोलर प्रेस से एक कर्मचारी नीचे गिर गया। उसको गम्भीर हालत में नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने कर्मचारी की हालत गंभीर देखते हुए उसे रुड़की के लिए…

    Read More »
  • मोदी सरकार 3.0 के बजट ने रखी ‘विकसित भारत’ की नींव, भारत काे वैश्विक पर्यटन क्षितिज पर बढ़ाएगा उत्तराखंड : नित्यानंद

    देहरादून । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। मोदी सरकार 3.0 के बजट 2024 ने विकसित भारत की नींव रख दी है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की योजना पर आधारित मोदी सरकार का यह बजट गरीब, युवा, किसान व महिलाओं की तरक्की और खुशहाली के साथ देश को आर्थिक…

    Read More »
  • बृजभूषण सिंह के खिलाफ पॉक्सो मामले में क्लोजर रिपोर्ट पर 27 सितंबर को फैसला

    नई दिल्ली । दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर दर्ज पॉक्सो मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल क्लोजर रिपोर्ट पर फैसला एक बार फिर टाल दिया है। एडिशनल सेशंस जज छवि कपूर ने 27 सितंबर को फैसला सुनाने का आदेश दिया। इसके पहले 20 मई, 23 अप्रैल, 2…

    Read More »
  • मनोज मित्‍तल ने सिडबी के सीएमडी का कार्यभार संभाला

    नई दिल्‍ली । मनोज मित्‍तल ने शनिवार को भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) का कार्यभार संभाल लिया है। मित्‍तल की नियुक्ति को केंद्र सरकार ने मंजूरी प्रदान की थी। इससे पहले वे भारतीय औद्योगिक वित्त निगम (आईएफसीआई) के प्रबंध निदेशक थे। आधिकारिक बयान के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के…

    Read More »
  • जिला मजिस्ट्रेटों व पुलिस अधीक्षकों की कार्य प्रणाली से हाईकोर्ट नाराज

    प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगचार्ट की स्वीकृति देते समय पूर्व में टाइप शुदा संतुष्टि पर हस्ताक्षर करने, गैंग चार्ट पर हस्ताक्षर तिथि का उल्लेख न करने और एफआईआर दर्ज करते समय संगत प्रावधानों का उल्लेख न करने पर पुलिस अधीक्षकों, जिला मजिस्ट्रेटों या पुलिस आयुक्तों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा है कि ये अधिकारी…

    Read More »
Back to top button