
जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- मोरी प्रखंड के ग्राम बरी में 7 सितंबर 2026 को करमचंद पुत्र ढटीराम उम्र 38 वर्ष पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने वाले फरार आरोपी को मोरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद थानाध्यक्ष दीपक रावत के नेतृत्व में फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम कराया। 8 सितंबर को मृतक की पत्नी की तहरीर पर थाना मोरी में धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया।
एसपी कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर सीओ बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोरी और एसओजी की टीम ने दबिश देकर आरोपी सुमन चंद्र देव पुत्र जयचंद निवासी दांताधार तोक ग्राम बरी उम्र 20 वर्ष को 11 सितंबर को कस्बा मोरी से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।






