राज्य खबरें
-
पहली बार भाजपा प्रदेश की जिम्मेवारी सीमांचल के नेता डॉ दिलीप जायसवाल पर, बधाईयों का तांता
अररिया । बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष की जिम्मेवारी सम्राट चौधरी को हटाकर डॉ दिलीप जायसवाल को सौंपी गई है।सीमांचल के किसी भी नेता पर पहली बार भाजपा हाईकमान ने भरोसा जताया और अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी डॉ दिलीप जायसवाल को सौंपी गई। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष…
Read More » -
पिछड़ा वर्ग के युवक एवं युवतियां मेडिकल नर्सिंग प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन करें आवेदन
कानपुर । पिछड़ा वर्ग के युवक एवं युवतियों को स्वरोजगार युक्त बनाने के लिए योगी सरकार ने उद्योग एवं प्रोत्साहन उद्यमिता विकास विभाग के माध्यम से मेडिकल नर्सिंग में चार माह का प्रशिक्षण करने की योजना शुरू की है। योजना के तहत जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र कानपुर नगर ने प्रशिक्षण करने के लिए आनलाइन आवेदन मांगा है।…
Read More » -
कैबिनेट मंत्री महाराज ने नई दिल्ली में पेरू गणराज्य के 203वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देहरादून । उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित आईटीसी मौर्य कमल महल में आयोजित पेरू गणराज्य के 203वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पेरू के राजदूत जेवियर मैनुअल पॉलिनिच वेलार्डे को शुभकामनाएं दी। उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पेरू…
Read More » -
राष्ट्रपति ने केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को पढ़ाया पर्यावरण संरक्षण का पाठ
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रपति संपदा में स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय विद्यालय की कक्षा नौ के विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया। राष्ट्रपति ने एक शिक्षिका की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों से वैश्विक समस्या ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण को लेकर चर्चा की।…
Read More » -
दिव्यांग सेवा संघ का आरोप छत्तीसगढ़ की सरकारी नौकरी में 50 प्रतिशत दिव्यांग फर्जी
रायपुर। छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ की सरकारी नौकरी में 50 फ़ीसदी दिव्यांग फर्जी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष बोहित राम चंद्राकर ने बताया कि वर्तमान में सीजीपीएससी से चयनित होकर सात डिप्टी कलेक्टर 3 लेखा अधिकारी, तीन नायब तहसीलदार, दो सहकारिता निरीक्षक, तीन पशु चिकित्सक समेत 21 लोग फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के जरिए…
Read More » -
सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में उत्तराखंड के शहरों में मेट्रो चलाने की मांग की
देहरादून । पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने बुधवार को लोकसभा सदन के शून्य काल में नैनीताल उधमसिंह नगर सहित हरिद्वार और देहरादून के लिए मेट्रो ट्रेन चलाने की मांग रखी। पूर्व केंद्रीय मंत्री भट्ट ने लोकसभा सदन के शून्य काल के दौरान कहा कि पर्यटन, तीर्थाटन, लोकल व्यवसाय सहित लोकहित के…
Read More » -
सीएपीएफ और असम राइफल्स में 10 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री
नई दिल्ली । केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और असम राइफल्स (एआर) में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और राइफलमैन के पदों पर भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत रिक्तियां आरक्षित करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा…
Read More » -
नेपाल के काठमांडू में विमान हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया दु:ख
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को विमान हादसे के शिकार यात्रियों की मौत पर दु:ख जताया है। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को हुए विमान हादसे में कई यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है।…
Read More » -
बिहार विधानसभा से एंटी पेपर लीक कानून ध्वनिमत से पारित, विपक्ष का वाक आउट
पटना । बिहार की नीतीश कुमार की अगुवाई वाली राजग सरकार ने बुधवार को विधानसभा के मॉनसून सत्र में पेपर लीक और परीक्षा धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से एंटी-पेपर लीक कानून पेश किया, जिसे ध्वनिमत से पास कर दिया गया। इस दौरान विपक्ष हंगामा करता रहा और सदन से वाक आउट कर गया। विपक्ष के हंगामे के बीच प्रभारी…
Read More » -
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की किसानों से मुलाकात
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को किसान नेताओं से मुलाकात की। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। इनके साथ कुछ अन्य मांगों को लेकर वे लोकसभा में नेता विपक्ष से आज संसद में मिले। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसान नेताओं से कहा कि मोदी सरकार ने अपने…
Read More »