उत्तर प्रदेश
-
अखिल भारतीय संपादक मंडल जौनपुर इकाई की कार्यकारिणी घोषित, अरविंद पटेल बने जिलाध्यक्ष
जन एक्सप्रेस/जौनपुर: अखिल भारतीय संपादक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र द्वारा जौनपुर इकाई की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह नई कार्यकारिणी गठित की गई है। जारी सूची के अनुसार अरविंद कुमार पटेल को अखिल भारतीय संपादक मंडल जौनपुर इकाई का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया…
Read More » -
नमामि गंगे प्रोजेक्ट में करोड़ों का भुगतान फंसा, सप्लायर को धमकाने का आरोप
जन एक्सप्रेस/जौनपुर: नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत जौनपुर स्थित सद्भावना पुल के निर्माण कार्य में गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। ई०आई०एल० पैराडाईज कम्पनी द्वारा कराए गए निर्माण कार्य में गिट्टी और बालू की आपूर्ति करने वाले सप्लायर का ₹16 लाख 56 हजार 194 रुपये का भुगतान बीते एक वर्ष से अधिक समय से लंबित है। पीड़ित सप्लायर…
Read More » -
हाईवे से जोड़ने की साजिश में पुश्तैनी आबादी पर अतिक्रमण, पीड़ित ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
जन एक्सप्रेस/जौनपुर: सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम कुल्हनामऊ में राष्ट्रीय राजमार्ग-56 से सटी ग्रामसभा भूमि पर अवैध अतिक्रमण का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित राकेश मिश्रा पुत्र शिवशंकर मिश्रा ने आरोप लगाया है कि प्रभावशाली पड़ोसी द्वारा उनकी पुश्तैनी आबादी पर कब्जा करने और उन्हें बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। पीड़ित के अनुसार उनकी पुश्तैनी आबादी…
Read More » -
शाहगंज में पुलिस–गो तस्करों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार, चार जिंदा गोवंश बरामद
जन एक्सप्रेस/शाहगंज: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के पास सोमवार सुबह पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के कंधे में गोली लग गई, जबकि दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश मौके से फरार होने में सफल…
Read More » -
जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश।
जन एक्सप्रेस/लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने लखनऊ स्थित 7 कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने…
Read More » -
यूपी में पुलिस अभिरक्षा में महिला को पति ने मारी गोली
जन एक्सप्रेस/हरदोई: पाली थाना परिसर में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस अभिरक्षा में मौजूद एक महिला को उसके पति ने गोली मार दी। घटना से पूरे थाना परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला बीती 7 जनवरी को अपने प्रेमी के साथ…
Read More » -
हाथरस में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस ने खड़े कंटेनर में मारी टक्कर, कई यात्री घायल
जन एक्सप्रेस/हाथरस: हाथरस से इस वक्त एक बड़ी और दर्दनाक खबर। मथुरा रोड पर हतीसा पुल के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने यात्रियों में अफरा-तफरी मचा दी। हाथरस डिपो की एक रोडवेज बस खड़े कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में…
Read More » -
जौनपुर: बदलापुर में निलंबित प्रधानाचार्य जांच से रहे फरार, शाम तक इंतजार करते रहे जांच अधिकारी
जन एक्सप्रेस/जौनपुर: बदलापुर नगर स्थित ईश्वरी नारायण संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निलंबित प्रभारी प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत मिश्रा एक बार फिर जांच प्रक्रिया से बचते नजर आए। कार्यकारिणी समिति द्वारा गठित जांच के तहत निर्धारित तिथि पर विद्यालय पहुंचने के बावजूद वे उपस्थित नहीं हुए, जिससे जांच अधिकारी और विद्यालय प्रबंधन को घंटों इंतजार करना पड़ा। विद्यालय कार्यकारिणी के प्रस्ताव पर…
Read More » -
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर आप का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन
जन एक्सप्रेस/जौनपुर: बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रही कथित हिंसा और असुरक्षा की घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) जौनपुर इकाई ने रविवार को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। शहर के अंबेडकर तिराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर इस मुद्दे पर अपनी चिंता व्यक्त की और जिला प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।…
Read More » -
मनरेगा नाम परिवर्तन के विरोध से पहले NSUI शहर अध्यक्ष अमन सिन्हा नजरबंद
जन एक्सप्रेस/जौनपुर: केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना के नाम में प्रस्तावित परिवर्तन के विरोध में NSUI द्वारा किए जाने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शन से पहले ही प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए NSUI जौनपुर के शहर अध्यक्ष अमन सिन्हा को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। इस कार्रवाई के बाद छात्र और युवा संगठनों में नाराजगी देखी जा रही…
Read More »