उत्तर प्रदेश
-
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 31 जुलाई तक ही फसल बीमा: जिला कृषि अधिकारी
वाराणसी । जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिसूचित फसलों का बीमा 31 जुलाई तक ही होगा। ऐसे में किसान निर्धारित तिथि तक फसल बीमा का लाभ ले सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य के अनुसार ऋणी किसान भाई अपने बैंक शाखा से सम्पर्क कर यह सुनिश्चित कर लें कि बैंक शाखा ने उनकी फसल का…
Read More » -
पिछड़ा वर्ग के युवक एवं युवतियां मेडिकल नर्सिंग प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन करें आवेदन
कानपुर । पिछड़ा वर्ग के युवक एवं युवतियों को स्वरोजगार युक्त बनाने के लिए योगी सरकार ने उद्योग एवं प्रोत्साहन उद्यमिता विकास विभाग के माध्यम से मेडिकल नर्सिंग में चार माह का प्रशिक्षण करने की योजना शुरू की है। योजना के तहत जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र कानपुर नगर ने प्रशिक्षण करने के लिए आनलाइन आवेदन मांगा है।…
Read More » -
सितंबर माह से मुरादाबाद-गाजियाबाद रूट पर चलेंगी सात ई-बसें
मुरादाबाद । आगामी सितम्बर माह से गाजियाबाद से मुरादाबाद और मुरादाबाद से गाजियाबाद के लिए सात ई-बसों का संचालन किया जाएगा। यह बसें एक बार चार्ज होने पर लगभग 250 किलोमीटर चल सकती हैं। ई-बसों के संचालन से बढ़ते प्रदूषण में भी कुछ कमी आएगी। मुरादाबाद परिक्षेत्र की क्षेत्रीय प्रबंधक ममता सिंह ने बुधवार को बताया कि परिवहन निगम की…
Read More » -
विकसित भारत को सपोर्ट करेगा यह बजट : सुरेन्द्र मैथानी
कानपुर । केन्द्र सरकार का यह बजट देश को समृद्धि की ओर ले जाने वाला तथा विकसित भारत के मिशन को सपोर्ट करने वाला है। इसमें नौजवानों को रोजगार और नौकरियां उपलब्ध कराने वाला तथा किसानों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं गरीबों के संसाधनों को मजबूत करने वाला बजट है। विशेष कर स्वास्थ्य को लेकर दवाओं का सस्ता होना, इनकम टैक्स में…
Read More » -
कृषि से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक सभी को बढ़ावा देने वाला बजट: सुरेश खन्ना
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने केंद्रीय बजट को हिंदुस्तान के लिए लघु एवं दीर्घ अवधि के दृष्टिकोण से बहुत बड़ा फायदा देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि युवा, महिला, अन्नदाता गरीब, वंचित सभी का बजट में ध्यान रखा गया है। बजट में नौ सूत्र दिए गए हैं। कृषि से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक सभी को…
Read More » -
रोहित पाण्डेय हत्याकांड के मुख्य आरोपित के घर पर गरजा बुलडोजर
बलिया । बांसडीह कोतवाली के सामने हुए रोहित पाण्डेय हत्याकांड के मुख्य आरोपित रोहित यादव के लोकनिर्माण विभाग की सड़क पर अतिक्रमण कर बनाए घर पर मंगलवार को बुलडोजर चलाया गया। इस मामले में दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। बांसडीह कोतवाली के गेट के सामने बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में शनिवार को धारदार हथियारों के वार…
Read More » -
खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, यात्री की मौत
उन्नाव । जनपद में अजगैन थाना क्षेत्र में सोमवार को रोडवेज बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक यात्री की जान चली गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनऊ से चलकर कानपुर की…
Read More » -
सरस्वती शिशु मंदिर में छात्र संसद को दिलाई गई शपथ
मेरठ । बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल डी ब्लॉक शास्त्री नगर में सोमवार को छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें छात्र संसद को शपथ दिलाई गई। छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर और पार्षद सुमित मिश्रा ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णकुमार शर्मा…
Read More » -
आईटीआई के रोजगार कार्यक्रम में 438 युवाओं को मिला रोजगार
लखनऊ । राजकींय आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि आईटीआई परिसर में सोमवार को रोजगार दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें 438 अभ्यर्थियों को रोजगार दिया गया। इस अवसर पर देश के छोटी बड़ी आठ कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 936 अभ्यर्थियों का पहुंचना हुआ था, जिसमें कम्पनियों के साक्षत्कार में पहले…
Read More » -
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे वाराणसी, बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करेंगे
वाराणसी । सावन माह के पहले सोमवार की शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे। आजमगढ़ मंडल की समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन मैदान में उतरा। पुलिस लाइन में राज्य के मंत्रियों, विधायकों के साथ भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अफसरों ने स्वागत किया। पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री कड़ी सुरक्षा के बीच सर्किट हाउस पहुंचे। मुख्यमंत्री…
Read More »