उत्तर प्रदेश

  • नगर निगम कार्यालय के पटल से गायब मिले 51 कार्मिक, जिलाधिकारी ने अनुपस्थिति लगाने के दिए निर्देश

    देहरादून । जिलाधिकारी सोनिका ने बुधवार को नगर निगम परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पटल के कार्यों का अवलोकन करने के साथ कार्मिकों की उपस्थिति जांची। 51 कार्मिक पटल पर नहीं मिले, जिनकी अनुपस्थिति लगाने के निर्देश अपर नगर आयुक्त नगर निगम को दिए। निरीक्षण उपरांत अधिकारियों के साथ बैठक कर जिलाधिकारी ने निगम के लैंड…

    Read More »
  • आधुनिक युग में शिक्षकों की भूमिका बेहद अहम : डॉ. रघुराज सिंह

    प्रयागराज । शिक्षक का लक्ष्य होता है छात्रों को अच्छे मानव बनाना, जो समाज में उच्च स्थान प्राप्त कर सकें। शिक्षकों को उन्हें न केवल अधिक ज्ञान प्रदान करने में मदद करनी चाहिए, बल्कि उन्हें उनके व्यक्तिगत विकास के लिए भी तैयार करना चाहिए। शिक्षकों की भूमिका आधुनिक युग में इसलिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वे समाज के निर्माण करने…

    Read More »
  • लखनऊ नगर निगम की टीम ने पेट शॉप पर मारा छापा

    लखनऊ। लखनऊ में अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविन्द राव के आदेश पर नगर निगम कैटल कैचिंग विभाग ने पेट शॉप पर छापेमारी की। इसी के साथ पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में पेट शॉप्स, पेट्स ब्रीडिंग सेंटर, डॉगलाइसेंस चेकिंग अभियान आरम्भ हुआ। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि पेट शॉप्स पर छापेमारी में मंगलवार…

    Read More »
  • संघ प्रमुख भागवत 30 जून को काशी के प्रवास पर

    वाराणसी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 30 जून को वाराणसी पहुंचेंगे और सिगरा स्थित प्रांत कार्यालय में प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सूत्रों ने बताया कि प्रांत कार्यालय में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन संघ प्रमुख गाजीपुर के लिए सड़क मार्ग से कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना होंगे। गाजीपुर में डॉ. भागवत एक सार्वजनिक…

    Read More »
  • उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश-2024′ लाएगी योगी सरकार

    लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट की बैठक में रखे गए 44 प्रस्तावों में से 43 को मंजूरी मिल गयी। पर्चा लीक कराने वालों को कठोर सजा दिलाने और उनसे वसूली करने संबंधी ‘उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश-2024’ लाने के प्रस्ताव समेत विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी मिल…

    Read More »
  • आपातकाल को चाह कर भी भुलाया नहीं जा सकताः राजनाथ सिंह

    लखनऊ । रक्षामंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह ने आपातकाल लगाए जाने वाली तिथि 25 जून 1975 को याद करते हुए एक्स पर जारी पोस्ट में कहा कि आज से ठीक 49 साल पहले भारत में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा आपातकाल लगाया गया था। आपातकाल हमारे देश के लोकतंत्र के इतिहास का वह काला अध्याय है, जिसे चाह कर भी…

    Read More »
  • जीएसटी काउंसिल के निर्णय से कारोबारियों को मिलेगी बड़ी राहत : गौरव गुप्ता

    मुरादाबाद । नई दिल्ली में जीएसटी कौंसिल ने निर्णय लिया है कि जिन व्यापारियों को वर्ष 2017 से 2020 तक धारा 73 के तहत नोटिस जारी की गई थी। ऐसे व्यापारी पूरा टैक्स जमा कर देंगे तो उनको ब्याज और पेनाल्टी नहीं भरना पड़ेगा। इस निर्णय से जिले के कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। कर अधिवक्ता गौरव गुप्ता…

    Read More »
  • कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता व आपसी तालमेल के अभाव में हारी भाजपा

    लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर मंगलवार को लोकसभा व विधानसभा के विस्तारकों की बैठक संपन्न हुई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अलग-अलग सत्रों में विस्तारकों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव में पार्टी के हार के कारणों की पड़ताल की। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भाजपा…

    Read More »
  • लखनऊ पुलिस ने 111 लापता मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए

    लखनऊ । पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की सर्विलांस टीम ने सोमवार को 111 लापता मोबाइल उनके स्वामियों तक पहुंचाये हैं। इन मोबाइलों की कीमत पच्चीस लाख 50 हजार रुपये आंकी गयी है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्वी जोन के सभी थानों में मोबाइल खोने की तमाम शिकायतें दर्ज थी। इसका संज्ञान लेकर सर्विलांस टीम की…

    Read More »
  • मोहनसराय रेलवे ओवरब्रिज पर आम लदी पिकअप पलटी, दो घायल

    वाराणसी । रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय बैरवन स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के हाईवे पर सोमवार को आम लदी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन चालक हैप्पी (35) और आम का व्यापारी अखिलेश घायल हो गये। वहीं सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। वाहन पर लदा आम भी सड़क पर बिखर गया। यह देख मौके पर…

    Read More »
Back to top button