उत्तर प्रदेश
-
शहीद कैप्टन तुषार महाजन-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस 18 और 19 जून को चलेगी
मुरादाबाद । रेलवे ग्रीष्म काल में यात्रियों की सुविधा के लिए दो स्पेशल रेल गाड़ियों का संचालन करेगा। जिसमें ट्रेन संख्या 04662 व 04664 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस चलेगी। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने शनिवार को बताया कि ट्रेन संख्या 04662, 18 जून को और 04664, 19 जून को…
Read More » -
इलाहाबाद विश्वविद्यालय अब देगा रोजगारोन्मुखी शिक्षा
प्रयागराज । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्किल इंडिया विजन के तहत इलाहाबाद विश्वविद्यालय अब विद्यार्थियों के साथ आम लोगों को भी रोजगार आधारित शिक्षा प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की प्रेरणा से पंद्रह सप्ताह के कुल 18 कौशल आधारित सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किए गए हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उन्हें…
Read More » -
पीएम मोदी का दौरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे,तैयारियों का लिया जायजा
वाराणसी । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे की तैयारियों का जायजा लेने आए मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मेंहदीगंज स्थित जनसभा स्थल पर उतरा। यहां मुख्यमंत्री ने जनसभा का निरीक्षण करने के साथ मंच की व्यवस्था को भी परखा। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर कौशल राज शर्मा ले अब तक हुई तैयारियों का…
Read More » -
सीएम योगी ने तलब की लापरवाह अफसरों की रिपोर्ट
लखनऊ । आदर्श आचार संहिता खत्म होते ही एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाल में ही एक उच्च स्तरीय बैठक कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को तलब कर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिये। साथ ही कार्यों में लापरवाही बरतने वालों…
Read More » -
प्रधानमंत्री मोदी का दौरा: प्रदेश के मुख्य सचिव ने आगमन की तैयारियों को परखा,समीक्षा बैठक
वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र वाराणसी पहुंचे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद मुख्य सचिव ने कमिश्नरी सभागार में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की तैयारियों की…
Read More » -
यूपी में परिवार नियोजन के लिए सास, बेटा, बहु सम्मेलन कराएगी योगी सरकार
लखनऊ । जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का दूसरा चरण कम्युनिटी मोबिलाइजेशन 27 जून से शुरू होकर 10 जुलाई तक चलेगा। योगी सरकार जनसमुदाय को परिवार नियोजन के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों जैसे- सारथी वाहन और सास-बेटा-बहु सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा। पखवाड़े का तीसरा चरण सेवा प्रदायगी 11 से 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान सभी…
Read More » -
इस्लामी आतंकवाद के विरोध में बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
लखनऊ । राजधानी लखनऊ में बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर में वैष्णों देवी कटरा से शिव खोड़ी जाते समय 9 जून को हिन्दू श्रद्धालुओं की बस पर जेहादी आतंकवादियों द्वारा हमले के विरोध में परिवर्तन चौक पर बड़ा प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी…
Read More » -
बुजुर्गों के लिए निगम बनाएगा सीनियर सिटीजन केयर सेंटर
मुरादाबाद । नगर निगम मुरादाबाद महानगर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सिविल लाइंस स्थित कंपनी बाग के पास सीनियर सिटीजन केयर सेंटर का निर्माण करेगा। पार्क के पास इसका निर्माण किया जाएगा। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बुधवार को बताया कि सभी तैयारी पूरी करने के साथ डीपीआर शासन को भेज दी गई है। उसके पास होकर आने के बाद…
Read More » -
विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने फूंका आतंकवाद का पुतला, ज्ञापन सौंपा
वाराणसी । जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में हुए आतंकवादी हमलों को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है। बुधवार को जिला मुख्यालय पर जुटे कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का प्रतीक पुतला फूंक पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि…
Read More » -
गंगा स्नान के दौरान तीन भाई-बहन डूबे, एक भाई की मौत
बदायूं । उझानी कोतवाली इलाके के कछला गंगा घाट पर बुधवार को गंगा स्नान करने आगरा जिले से आए तीन-भाई बहन डूब गए। जिनमें एक भाई की मौत हो गई, जबकि एक बहन और एक भाई को गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया। गोताखोरों ने शव गंगा से बरामद करके पुलिस को सौंप दिया। उझानी कोतवाली के कछला…
Read More »