वाराणसी
-
देव दीपावली पर्व पर वाराणसी के गंगा घाटों पर सुरक्षा की अभेद्य किलेबंदी
वाराणसी । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देव दीपावली पर्व (15 नवंबर) पर गंगा घाटों के साथ उस ओर जाने वाले मार्गों पर भी सुरक्षा की अभेद्य किलेबंदी रहेगी। नमो घाट पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास मौजूदगी को देख वहां सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। नमोघाट के साथ ही अन्य घाटों पर सुरक्षा…
Read More » -
सरकार की नीतियों और कानून व्यवस्था के विरोध में सपा ने निकाला पैदल मार्च
वाराणसी । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदेश सरकार की नीतियों और कानून व्यवस्था के विरोध में पैदल मार्च निकाला। इसके पूर्व लोहटिया नखास लकड़ी मंडी में पूर्व महानगर महासचिव लालू यादव और पार्षद भैयालाल यादव के अगुवाई में जुटे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पूरे उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है…
Read More » -
गंगा महोत्सव की दूसरी निशा:साधो दी बैंड की खास प्रस्तुति,सदानीरा के तट पर संगीत की त्रिवेणी
वाराणसी । धर्म नगरी काशी के अस्सीघाट पर आयोजित तीन दिवसीय गंगा महोत्सव के दूसरी निशा में बुधवार को बनारस के कलाकारों की खास प्रस्तुति होगी। निशा में बनारस की डॉ. श्रावणी विश्वास का सितार वादन, डॉ. मधुमिता भट्टाचार्य का शास्त्रीय गायन,आकांक्षा त्रिपाठी और अरूण मिश्रा का गायन होगा। निशा में साधो दी बैंड जतिन (दिल्ली) की खास प्रस्तुति होगी।…
Read More » -
काशी विश्वनाथ धाम में श्री हरि भगवान विष्णु की होगी विशेष पूजा
वाराणसी । बैकुंठ चतुर्दशी पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्री हरि भगवान विष्णु की विशेष पूजा, आराधना के बाद आरती की जाएगी। यह पूजा श्री हरि के समस्त प्रधान विग्रह पर की जाएगी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अनुसार बैकुंठ जी (मुख्य मंदिर परिसर में गर्भगृह एवं दण्डपाणि विग्रह के मध्य) विग्रह पर सहस्त्रार्चन एवं राग-भोग आरती का…
Read More » -
डाला छठ के पूर्व नमामि गंगे ने की गंगा घाटों की सफाई, स्वच्छता का आह्वान
वाराणसी । लोक आस्था से जुड़े चार दिवसीय महापर्व सूर्य षष्ठी ( डाला छठ ) पर बुधवार को नमामि गंगे के कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र प्रसाद घाट से दशाश्वमेध घाट तक स्वच्छता अभियान चलाया। सदस्यों ने गंगा किनारे पॉलीथिन से भरी पूजन सामग्रियों, तलहटी में दबे कपड़े एवं अन्य निर्माल्य को बटोर कर कूड़ेदान तक पहुंचाया। इसके बाद स्वयंसेवी सदस्यों ने…
Read More » -
तीन दिवसीय अध्यात्मिक समागम सनातन कुंज में रामेश्वरम सैकत लिंग का भस्माभिषेक
वाराणसी । दक्षिण भारत की विशाखा शारदा पीठम की ओर से शिवाला स्थित चेत सिंह किला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय अध्यात्मिक समागम सनातन कुन्ज के तहत दूसरे दिन सोमवार को भव्य महारूद्र एवं शतचंडी याग की पूर्णाहुति हुई। पीठम के पीठाधिपति महास्वामी स्वरूपानन्देन्द्र सरस्वती महाराज, उनके उत्तराधिकारी स्वामी स्वात्मानन्देन्द्र सरस्वती ने काशी व रामेश्वरम के बालू से निर्मित रामेश्वरम…
Read More » -
दीपावली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजनोत्सव शोभायात्रा निकलेंगी, जगह—जगह होगी पुष्पवर्षा
वाराणसी । दीपावली पर्व के एक दिन बाद शुक्रवार (एक नवम्बर) को 5244वां गोवर्धन पूजनोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। पर्व पर परम्परानुसार हथुआ मार्केट, चेतगंज से भव्य शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा परम्परागत रास्ते रामकटोरा, कबीरचौरा, मैदागिन, मछोदरी, मुकीमगंज, भैसासुर घाट होते हुए गोवर्धन धाम पर पहुँच कर जनसभा में परिवर्तित हो जायेगी। यह जानकारी बुधवार को गोलघर स्थित पराड़कर…
Read More » -
स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के दरबार में लगातार दूसरे दिन श्रद्धालुओं की कतार, खजाना पाकर निहाल
वाराणसी । स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के दरबार में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए मां अन्नपूर्णा का कपाट खुला तो भक्त दर्शन संग खजाना पाकर निहाल हो गए। अलसुबह से ही दर्शन पूजन का सिलसिला अनवरत चल रहा है। मंदिर के मंहत शंकर…
Read More » -
श्री काशी विश्वनाथ धाम के अन्नपूर्णा मंदिर में अन्नधन का खजाना श्रद्धालुओं में बांटा गया
वाराणसी । धनतेरस पर्व पर मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर स्थित माता अन्नपूर्णा विग्रह के मंदिर से श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप अन्नधन का खजाना वितरण किया गया। बाबा विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाने आए श्रद्धालुओं ने माता अन्नपूर्णा के विग्रह का दर्शन पूजन श्रद्धाभाव से किया। अभिजीत मुहूर्त में माता रानी के विग्रह को पंचामृत स्नान कराया गया।…
Read More » -
दीपावली की तिथि को लेकर फिर काशी में छिड़ी बहस,विद्वत परिषद ने 31 अक्टूबर को बताया
वाराणसी । काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ की नगरी में फिर दीपावली लक्ष्मीपूजन को लेकर विद्वत जनों में बहस छिड़ गई है। काशी विद्वत परिषद ने 31 अक्टूबर को दीपावली मनाना शास्त्र के अनुसार बताया है। तो अयोध्या में रामलला के मंदिर के शिलान्यास और प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले पं. गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने एक नवम्बर को दीपावली बताया है।…
Read More »