विदेश
-
नेपाल सरकार ने चीन से फिर किया केरूंग-काठमांडू रेल बनाने का आग्रह
काठमांडू । नेपाल की केपी ओली सरकार ने चीन से फिर एक बार नेपाल से जोड़ने वाली रेल सेवा विस्तार करने का आग्रह किया है। इस समय बीजिंग के दौरे पर गए नेपाल सरकार के उपप्रधानमंत्री और वित्त मंत्री विष्णु पौडेल ने चीन सरकार के उपप्रधानमंत्री ही लाइफेंग के साथ बुधवार को हुई मुलाकात में काठमांडू-केरूंग रेल मार्ग निर्माण की…
Read More » -
इमरान खान के खिलाफ सैन्य मुकदमा चलाने पर अभी कोई निर्णय नहीं, एएजी ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट को बताया
इस्लामाबाद । इस्लामाबाद हाई कोर्ट में आज हुकूमत ने पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान पर संभावित सैन्य मुकदमे पर अपना रुख साफ किया। अतिरिक्त अटॉर्नी जनरल (एएजी) मुनव्वर इकबाल दुग्गल ने हाई कोर्ट को बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान रावलपिंडी की सेंट्रल जेल (अदियाला…
Read More » -
प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की सफल और सार्थक यात्रा के बाद स्वदेश रवाना
न्यूयॉर्क । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की सफल और सार्थक यात्रा के बाद सोमवार को स्वदेश रवाना हो गए। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट पर लिखा, ” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की सफल और सार्थक यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।” प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका में तीन दिन रहे। उन्होंने चतुष्पक्षीय…
Read More » -
न्यूयॉर्क में ओली मिले भारत के प्रधानमंत्री मोदी से
काठमांडू । न्यूयॉर्क में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मुलाकात की है। यह मुलाकात भारतीय समयानुसार सुबह 4:15 से 4:45 तक हुई। प्रधानमंत्री ओली ने एक्स पोस्ट में सौहार्दपूर्ण वातावरण मे बहुत ही अच्छी मुलाकात होने की बात कही है। ओली के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री मोदी से…
Read More » -
अमेरिका ने भारत को लौटाई पुरातात्विक महत्व की 297 प्राचीन धरोहर, प्रधानमंत्री ने जताया आभार
वॉशिंगटन । अमेरिका दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। प्रधानमंत्री की यात्रा पर अमेरिकी पक्ष ने भारत से चुराई गई या तस्करी की गई 297 प्राचीन वस्तुओं की वापसी में मदद की है। इन्हें जल्द भारत वापस लाया जाएगा। इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, मैं भारत को…
Read More » -
हम किसी के खिलाफ नहीं, क्वाड हर संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान चाहता हैः प्रधानमंत्री मोदी
वॉशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन में कहा कि क्वाड किसी के खिलाफ नहीं है। क्वाड के नेता नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और संप्रभुता के सम्मान में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में संघर्ष चल रहा है और क्वाड हर संघर्ष का शांतिपूर्ण सम्माधान चाहता है। अमेरिका दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
Read More » -
नेपाल की विदेश मंत्री ने कनाडा में पश्चिमी देशों से कहा- महिला अधिकार और सम्मान के बारे में हमसे ले प्रेरणा
काठमांडू । कनाडा में जारी विश्व भर के महिला विदेश मंत्रियो की बैठक में पश्चिमी देशों के प्रतिनिधियों ने जब यह कहा कि महिलाओं के अधिकार और सम्मान को लेकर एशियाई देशों को हमसे सीखना चाहिए तो मंच पर बैठी नेपाल की विदेश मंत्री ने पश्चिमी देशों की विदेश मंत्रियों को आड़े हाथों लिया। कनाडा की विदेश मंत्री ने टोरंटो…
Read More » -
अमेरिकी राष्ट्रपति के घर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बाइडन ने गर्मजोशी से किया स्वागत
वॉशिंगटन । अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की। बैठक के लिए पीएम मोदी डेलावेयर में बाइडन के घर पर पहुंचे। यहां बाइडन ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया और दोनों नेताओं ने गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ग्रीनविले, डेलावेयर स्थित…
Read More » -
श्रीलंका के लोग आज चुनेंगे अपना राष्ट्रपति, हो रही है वोटिंग, कल आएगा जनादेश
कोलंबो । श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हो गई। साल 2022 के सबसे खराब आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में यह पहला राष्ट्रपति चुनाव है। इस चुनाव में लगभग एक करोड़ 70 लाख लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए समूचे देश में 13,400 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।…
Read More » -
पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान के हमले में 8 सुरक्षाकर्मी मारे गए
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के ताजा हमलों में कम से कम आठ सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई। सेना की मीडिया शाखा और पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। इन हमलों के दौरान सुरक्षाकर्मियों की गोलाबारी में अनेक आतंकवादियों के भी मारे जाने की सूचना है। डॉन अखबार की खबर के अनुसार, दक्षिणी…
Read More »