देश

सीबीआई अधिकारी ने जिम्मेदारी संभालते ही की उच्च स्तरीय बैठक

कोलकाता । हाल ही में सीबीआई के एडिशनल डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किए गए सीनियर आईपीएस अधिकारी मनोज शशिधर में मंगलवार को कोलकाता में एजेंसी के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की है। मंगलवार सुबह के समय निजाम पैलेस में उन्होंने यह बैठक की है। इसमें स्पेशल डॉक्टर अजय भटनागर भी जुड़े हुए थे।

मूल रूप से यह एक समीक्षा बैठक थी जिसमें कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर शिक्षक नियुक्ति, कोयला तस्करी, मवेशी तस्करी, चिटफंड, नारद स्टिंग ऑपरेशन सहित अन्य मामलों की जांच को लेकर विस्तार से बातचीत हुई है। मनोज शशिधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पसंदीदा अधिकारियों में से एक हैं। गुजरात में जब मोदी मुख्यमंत्री थे तब वह अहमदाबाद पुलिस में डीसीपी क्राइम के पद पर तैनात थे। बाद में अहमदाबाद के ज्वाइंट कमिश्नर बने और अब सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर हैं।

सीबीआई सूत्रों ने बताया है कि कोलकाता में जिन मामलों की जांच चल रही है उनकी गति और जांच के तरीके को लेकर उन्होंने विस्तार से रिपोर्ट ली। उन्होंने कई दिशा-निर्देश भी दिए हैं। सीबीआई की इस बैठक पर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने सवाल खड़ा किया है। पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा है कि पंचायत चुनाव में भाजपा सभी क्षेत्रों में अपना उम्मीदवार तक नहीं उतार पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button