उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर: प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो की मौत, परिजन में कोहराम

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर तेजी बाजार थाना क्षेत्र के रसकेपुर बाजार में मंगलवार की सुबह 9 बजे एक बाइक से मनोज मिश्रा 30 वर्ष पुत्र स्वर्गीय प्रदीप मिश्रा तथा पीछे बैठा इस्लाम 28 वर्ष पुत्र मोहर्रम शाह बाउद्दीनपुर तेजी बाजार किसी काम से घर से 5 किलोमीटर दूर रसकेपुर जा रहे थे कि सामने से आ रही प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनोज मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठा इस्लाम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस्लाम को आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

तेजी बाजार पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है वहीं ड्राइवर को हिरासत में लिया है। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button