मुम्बई

मुख्यमंत्री शिंदे ने कोपरी-पांच पाखाड़ी विधानसभा क्षेत्र से भरा पर्चा

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को ठाणे जिले के कोपरी-पांच पाखाड़ी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, सांसद नरेश म्हस्के, विधायक प्रताप सरनाईक आदि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज नामांकन दाखिल करने से पहले आनंदाश्रम में जाकर स्व. आनंद दिघे का आशीर्वाद लिया। इसके बाद संत एकनाथ महाराज के वंशज योगिराज महाराज गोसावी ने ठाणे आकर एकनाथ शिंदे को आशीर्वाद दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने चुनाव अधिकारियों के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कोपरी -पांचपाखाड़ी विधानसभा क्षेत्र से पांचवीं बार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। 2004 में एकनाथ शिंदे इसी सीट से पहली बार विधायक बने थे। तब से अब तक एकनाथ शिंदे इसी सीट से चार बार विधायक बन चुके हैं और अब पांचवी बार विधायक बनने के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button