लखीमपुर खीरी

माता रानी के जगराते पर पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेई

जन एक्सप्रेस/संवाददाता।
गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला अलीगंज कस्बे के गौरी देवी माता स्थान पर हो रहे जगराते में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेई का आगमन हुआ मेला कमेटी के सदस्यों में शत्रोहन अवस्थी, विनोद कश्यप, अँकुल राज द्वारा मुख्य अतिथि का पटका व बैज लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान देवी के सुंदर भजन व झांकियों ने सभी का मन मोह लिया मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में जगराते के शानदार आयोजन के लिए जागरण कमेटी के सदस्यों को बधाई व आभार व्यक्त किया महामाई से आमजन के सुखी शांतिमय जीवन की कामना की इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा संदीप मिश्र, पूर्व प्रधान रामप्रकाश शुक्ल, परमानंद अवस्थी, रामसेवक कमलकिशोर मेला कमेटी के प्रमुख सदस्य अंकित अवस्थी, अवधेश राज, देवदत्त भार्गव पप्पू, रामनिवास राठौर सहित आदि लोग उपस्थित रहे। जागरण में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए चौकी इंचार्ज शतीश चन्द्र यादव अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button