उत्तर प्रदेशपीलीभीत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल

पीलीभीत शहर के विकास में नहीं आने दी जाएगी कोई बाधा: योगी आदित्यनाथ

जन एक्सप्रेस/पीलीभीत: नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली और शहर के विकास कार्यो पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ आस्था को आश्वासन दिया कि नगर पालिका पीलीभीत क्षेत्र के विकास के लिए किसी प्रकार की कमी रहने नहीं दी जाएगी । जो भी विकास कार्य के लिए प्रस्ताव आएंगे या किसी बड़ी परियोजना के लिए प्रस्ताव आएंगे उन्हें शासन द्वारा शीघ्र अति शीघ्र स्वीकृत कराया जाएगा, जिससे कि पीलीभीत शहर का विकास हो सके। मुलाकात के दौरान पालिकाध्यक्ष ने शहर में ब्रह्मचारी घाट पर कराए जा रहे सौंदर्यकरण गौरी शंकर मंदिर क्षेत्र में वंदन योजना के तहत कराई जा रहे कार्य, शहर की सफाई व्यवस्था नाले बनाए जाने, कान्हा गौशाला निर्माण कार्य आरंभ होने, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन आदि अन्य कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ आस्था द्वारा कराई जा रहे कार्य और उनकी लगन पर उन्हें बधाई दी। डॉ आस्था ने बताया की मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है, कि शहर में हो रहे विकास कार्य में शासन और प्रशासन स्तर पर कोई रुकावट नहीं होगी। नगर पालिका परिषद पीलीभीत को पूरा सहयोग मिलेगा जिससे कि सरकार की मंशा के अनुरूप जनहित में विकास कार्य हो सकें। पीलीभीत शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद और शासन की टीम द्वारा सर्वे कराए जाने के लिए पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button