दिल्ली/एनसीआर

भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिए जनता को साधने में जुटेगी कांग्रेस

नई दिल्ली:  कांग्रेस पार्टी को बड़े झटके लग रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा ऐसे वक्त में दिया है, जब पार्टी देशभर में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है। कांग्रेस ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में शाम 4 बजे भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अहम बैठक बुलाई है। AICC की तरफ से पार्टी के सभी नेताओं को इसमें शामिल होने के लिए कहा गया है।

भारत जोड़ो यात्रा पर होगी चर्चा
कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों पर चर्चा के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिवों, प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्षों और राज्य समन्वयकों बुलाया है। इस बैठक में उनके साथ भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। AICC के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ये यात्रा 7 सितंबर 2022 से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगी। लगभग 3 हजार 570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी की चर्चा इस बैठक में की जाएगी।

तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने की यात्रा को लेकर बैठक
तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने रविवार को भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक बैठक की। इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष केएस अलागिरी ने कहा कि आज कांग्रेस संविधान के लिए लड़ रही है। राहुल गांधी इस यात्रा के जरिए लोगों से मिलेंगे। उन्होंने आगे कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन राज्य से इस भारत जोड़ो यात्रा का उद्घाटन करेंगे। हमारे विभिन्न गठबंधन नेता भी यात्रा में भाग लेंगे। उन्होंने कहा इस यात्रा के जरिए हम भारतीय जनता पार्टी की विफल योजनाओं और आर्थिक कुप्रबंधन को लोगों तक पहुंचाएंगे।

प्रतिदिन 25 किमी की दूरी तय करेगी यात्रा
बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 7 सितंबर को कन्याकुमारी से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समापन 148 दिन के बाद कश्मीर में होगा। पांच महीने तक भारत जोड़ो यात्रा 3,500 किलोमीटर और 12 से अधिक राज्यों की दूरी तय करेगी। ये पदयात्रा प्रतिदिन 25 किमी की दूरी तय करेगी।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button