उत्तर प्रदेशमहोबा

झपटमारी की मनगढ़ंत फर्जी कहानी गढ़ने की साजिश नाकाम

कोतवाली नगर महोबा पुलिस ने पुलिस ने किया घटना सफल सफल खुलासा

जन एक्सप्रेस/महोबा :(अंजली धाकड़)सुभाषचंद्र पुत्र रमेश, निवासी कसौराटोरी, थाना कोतवाली नगर महोबा टूरिस्ट बंगला के सामने, गांधी नगर, द्वारा कोतवाली पर एक लिखित तहरीर दी गई थी, जिसमें उसके द्वारा अवगत कराया गया था कि शराब की दुकान कुलपहाड़ से बिक्री की राशि लेकर महोबा आते समय सेल्समैन देवचंद्र उर्फ भोला यादव से रास्ते में 02 मोटरसाइकिलों पर सवार 04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ₹1,50,000/- की झपटमारी कर ली गई है। उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली महोबा में मु0अ0सं0 16/2026 धारा 304(2)/115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटना को लेकर पुलिस टीम सक्रिय हो गई और तत्काल गहन विवेचना, पूछताछ एवं साक्ष्य संकलन इकट्ठा करने के बाद घटनास्थल निरीक्षण, व्यक्तियों से गहन पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि झपटमारी की कथित घटना पूर्णतः मनगढ़ंत एवं झूठी थी। पूछताछ में यह सामने आया कि सेल्समैन देवचंद्र यादव उर्फ भोला यादव, निवासी कस्बा व थाना खन्ना, जनपद महोबा द्वारा पूर्व में दुकान की लगभग 1,00,000/- रुपये की धनराशि हड़प ली गई थी, जिसमें से लगभग 70,000/- रुपये दीपावली मेले के दौरान जुए में हार गया, तथा शेष धनराशि अपनी पत्नी एवं बच्चों की बीमारी में खर्च कर दी थी।
और दो दुकानों की बिक्री से प्राप्त लगभग 60,000/- रुपये लेकर महोबा आ रहा था। पूर्व में खर्च की गई राशि एवं वर्तमान बिक्री की रकम के गबन को छिपाने की नीयत से उसने अपने साथी सुरेन्द्र पुत्र लिखीराम, निवासी कस्बा व थाना खन्ना, जनपद महोबा के साथ मिलकर झूठी झपटमारी की साजिश रची।- योजना के तहत पचपहरा गौशाला के पास सड़क किनारे उसने स्वयं अपने पैर बाँध लिए तथा हाथ अपने साथी से बंधवाकर राहगीरों को बुलाया और अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पैसा छीनने की मनगढ़ंत कहानी तैयार कर दुकान मालिक को झूठी सूचना दे दी। गहन जांच एवं साक्ष्य संकलन के उपरान्त पुलिस टीम द्वारा प्रकरण का सफल अनावरण किया गया। अभियुक्त देवचंद्र यादव उर्फ भोला यादव एवं उसके साथी सुरेन्द्र के कब्जे से 60,000/- रुपये बरामद किए गए हैं। और पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उनको जेल की सलाखों के पीछे धकेला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button