:जौनपुरUP POLICEउत्तर प्रदेश
20 किलो 870 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्कर दबोचे गए

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : जौनपुर थाना मीरगंज पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो 870 ग्राम अवैध गांजा और एक मारुति सुजुकी XL6 कार के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बभनियाँव-बादशाहपुर रोड स्थित ग्राम सेमरी हाईवे अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान की गई। गिरफ्तार :
- सूरज गौतम पुत्र श्याममिलन (उम्र लगभग 28 वर्ष), निवासी लोहरियाँव, थाना महाराजगंज,
- प्रज्ञादीप सागरवाल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी रखवा बेलवा, थाना मड़ियाहूं,
पुलिस ने मौके से 20 किलो 870 ग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त मारुति सुजुकी XL6 (UP32MV8782) बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मीरगंज पर मु.अ.सं. 103/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।






