amethiअमेठीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंग

पूर्व कोटेदार के हत्या के मामले में न्यायालय ने सुनाई पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा

जन एक्सप्रेस/ अमेठी : जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में पांच आरोपीयों को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है जबकि दो लोगों को बरी किया है। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी ने बताया कि अभियोजन अनुसार फरियादी ब्रजेश कुमार सिंह पिता राम नरेश सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी कटोरवा मजरे फूला ने थाना मोहनगंज में रिपोर्ट लिखाई थी कि 17 मई 2021 को करीब 8.30 बजे मेरे बड़े भाई लल्लन सिंह फूला गांव से निमंत्रण से लौट रहे थे रास्ते में भुजजन की भाग के पास खंती में घात लगाकर बैठे नरेन्द्र सिंह उर्फ पिंकू सिंह पुत्र बलदेव सिंह रविन्द्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह रोहित सिंह पुत्र भगवान बख्श सिंह अमरेश सिंह पुत्र मान सिंह अंकुर सिंह पुत्र मान सिंह मान सिंह पुत्र केसरी सिंह अमृतलाल पुत्र जगन्नाथ पर ने मेरे भाई लल्लन सिंह को सरिया लाठी डंडों से और और गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मृतक के भाई ब्रजेश कुमार सिंह ने 147,148,149,302 ,34,323,506,308,269,270122B ,3,7 धाराओं मुकदमा दर्ज कराया था। न्यायालय ने साक्ष्यों, अभियोजन के तर्को तथा न्यायिक- दृष्टांतों से सहमत होते हुए अभियुक्त नरेन्द्र सिंह उर्फ पिंकू सिंह पुत्र बलदेव सिंह रविन्द्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह रोहित सिंह पुत्र भगवान बख्श सिंह अमरेश सिंह पुत्र मान सिंह सुभाष सिंह पुत्र मान सिंह को मृतक लल्लन सिंह की हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अमृतलाल पुत्र जगन्नाथ और सत्यभान को दोषी न मानते हुए बरी कर दिया है। जबकि मुकदमे में मान सिंह पुत्र केसरी सिंह का बयान न्यायालय ने जारी हैमृतक के परिवारिजनों ने बताया कि सही मायनों में आज मेरे भाई के सच्ची श्रद्धांजलि मिली है, और आज उनकी आत्मा को शांति मिली होगी। हत्या में शामिल सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा मिलने से सही मायनों में हम लोगो को आज न्याय मिला है। न्यायपालिका के इस फैसले से पूरा परिवार संतुष्ट है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button