हरदोई: मिशन शक्ति फेज 5.0 में महिलाओं को साइबर और सुरक्षा जागरूकता

जन एक्सप्रेस/हरदोई: सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत लोगो को सुरक्षा,स्वावलंबन, व साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण में मंगलवार को अरवल थाने की मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र के लटूरी बाबा मंदिर टिलियापुर घटवासा में पहुंचकर महिलाओ व किशोरियों को जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षा सम्बन्धी तमाम जानकारियां दी गईं।
अरवल थाने की मिशन शक्ति टीम में शामिल महिला आरक्षी मधुबाला,रिम्मी भदौरिया व साक्षी शर्मा ने मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना क्षेत्र के टिलियापुर घटवासा गांव स्थित लटूरी बाबा मंदिर पर महिलाओ व किशोरियों को गुड़ टच व बैड टच के साथ साथ साइबर फ्राड से बचाव व सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देते हुए जागरूक किया।मंगलवार को आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में छोटी छोटी बच्चियों को गुड़ टच व बैड टच के अलावा साइबर ठगी,सोशल मीडिया पर फेंक एकाउंट, ऑनलाइन छेड़छाड़, हैकिंग, ओटीपी फाड, और डिजिटल प्लेटफार्म पर होने वाले अन्य अपराधों से सतर्क रहने के तरीके समझाए।टीम में शामिल महिला आरक्षी मधुबाला व रिम्मी भदौरिया,साक्षी शर्मा ने आपात स्थिति में आपातकालीन नंबर 1090,181,108,102, 1076, 112, 1098,1930 आदि नंबरों का प्रयोग कर पुलिस से सहायता लेने के लिए जानकारी दी।






