उत्तर प्रदेशमहराजगंजमहराजगंजराज्य खबरें

Maharajganj: एनडीपीएस केस में मनमानी पड़ी भारी, ठूठीबारी थानेदार निलंबित

एसपी ने विभागीय लापरवाही के मानते हुए एसओ उपनिरीक्षक नवनीत नागर को किया निलंबित

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: जनपद के तेज तर्रार नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भारत नेपाल के अति संवेदनशील तथा अंतराष्ट्रीय बार्डर पर स्थित ठूठीबारी कोतवाली के थानाध्यक्ष तथा उपनिरीक्षक नवनीत नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई विभागीय अनुशासनहीनता और उच्चाधिकारियों को बिना सूचना दिए एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के मामले में की गई है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी मुताबिक बीते सोमवार को इंडो नेपाल बार्डर के ठूठीबारी मुख्य प्रवेश द्वार पर 22वी वाहिनी एसएसबी व कोतवाली पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार से दो पेटी कोडीन कफ सिरफ बरामद कर मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। टीम ने आरोपित शख़्स से पूछताछ और तस्करी से जुड़े नेटवर्क, सप्लाई चैन और अवैध कारोबार में शामिल अन्य पहलूओ की जानकारी जुटाई गई। जिसके बाद टीम ने कोडीन सिरफ़, वाहन आरोपित शख़्स के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय कोतवाली पुलिस प्रशासन के हवाले कर दिया। इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष नवनीत नागर ने विभाग के उच्चाधिकारियों को बिना सूचना दिए एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।

विभागीय लापरवाही और अनुशासनहीनता जैसे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के तेज तर्रार नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सख्त और कड़ा रुख अपनाते हुए हुए थानाध्यक्ष तथा उपनिरीक्षक नवनीत नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है। सूत्रों की माने तो पूरे प्रकरण की विभागीय जांच भी कराई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कहीं और स्तर पर भी कोई लापरवाही तो नहीं हुई। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने साफ संदेश दिया है कि नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button