दिल्ली/एनसीआर

गणेश विसर्जन: में मौत का आंकड़ा बढ़ा

नई दिल्ली: गणपति विसर्जन के दौरान मौत का आंकड़ा बढ़कर 19 पहुंच गया है। इससे पहले 14 लोगों की मौत की खबर आई थी, लेकिन बाद में चार और लोगों की मौत हो गई। जिन लोगों की मौत हुई है उनमें एक महिला भी शामिल है। जो विसर्जन से ठीक पहले होने वाली आरती के दौरान एक पेड़ के गिरने से अपनी जान गंवा दी। वहीं, विसर्जन के दौरान बिजली की चपेट में आने से 11 लोग घायल हो गए हैं।महाराष्ट्र में 10 दिवसीय उत्सव के समापन के बाद शनिवार सुबह तक भगवान गणेश की 38,000 से अधिक मूर्तियों का मुंबई के विभिन्न जल निकायों में विसर्जन किया गया, जबकि शहर में कुछ स्थानों पर विसर्जन शोभायात्रा अभी भी जारी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मूर्तियों को दक्षिण मुंबई में गिरगांव चौपाटी (समुद्र तट) में कृत्रिम तालाबों और कुछ अन्य जल निकायों में विसर्जित किया गया।

सुबह से निकलनी शुरू हो गई थी शोभायात्रा

गिरगांव चौपाटी स्थान लालबागचा राजा, गणेश गली और अन्य लोकप्रिय गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रमुख स्थानों में से एक है। शिवाजी पार्क, बांद्रा, जुहू और मलाड सहित शहर भर के अन्य समुद्र तटों पर भी मूर्तियों का विसर्जन किया गया। विसर्जन शोभायात्रा शुक्रवार सुबह से ही निकलना शुरू हो गई थी। महाराष्ट्र समेत देश भर में 10 दिवसीय उत्सव इस वर्ष विशेष उत्साह और धूमधाम से मनाया गया क्योंकि पिछले दो साल कोविड-19 के कारण प्रतिबंध लागू थे।

एसआरपीएफ की 8 कंपनियां थी तैनात

अधिकारियों ने बताया कि राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की आठ कंपनियां, त्वरित कार्रवाई बल की एक कंपनी और 750 होमगार्ड भी तैनात किए गए थे।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button