नई दिल्लीनई दिल्लीः

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में नए कार्यालय में प्रवेश किया

जन एक्सप्रेस/नई दिल्ली: देश की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नए कार्यालय में विधिवत प्रवेश किया। यह कार्यालय कर्तव्य भवन-2 में स्थित है, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। नए कार्यालय में प्रवेश के बाद रक्षा मंत्री ने कहा कि इस स्टेट-ऑफ-द-आर्ट भवन में कार्य करते हुए रक्षा मंत्रालय नई ऊर्जा और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ देश की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगा।

उन्होंने भरोसा जताया कि रक्षा मंत्रालय भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के रक्षा कवच को और सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह नया भवन न केवल आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है, बल्कि यह देश की सुरक्षा रणनीतियों को और प्रभावी ढंग से लागू करने में भी सहायक सिद्ध होगा।रक्षा मंत्री ने अपने संदेश में यह भी दोहराया कि भारत की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button