नई टिहरीनई दिल्लीनई दिल्लीः

पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति बनीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष

जन एक्सप्रेस/नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय स्तर पर एक अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्हें राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है, जिससे आयोग के कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

पदभार संभालने के बाद साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि वह पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा और उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आयोग के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग देश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से जुड़े मुद्दों की निगरानी, शिकायतों के निस्तारण और नीतिगत सुझाव देने वाली एक महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है। ऐसे में साध्वी निरंजन ज्योति की नियुक्ति को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से भी उनकी नियुक्ति पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ आयोग को मिलेगा और पिछड़े वर्गों के हितों को और मजबूती मिलेगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button