दिल्ली/एनसीआर

चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे दिल्ली,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को गुजरात में अलग-अलग रैलियों को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल और मान संयुक्त रूप से भावनगर के पालिताना शहर और राजकोट जिले के धोराजी में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। ‘आप’ के दोनों नेता शुक्रवार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

केजरीवाल गुजरात के अपने हालिया दौरों पर ‘आप’ के सत्ता में आने पर राज्य के लोगों को कई सौगातें देने के वादे कर चुके हैं। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को अपने गुजरात दौरे के तीसरे दिन तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। गहलोत पहले बनासकांठा के वीरमपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद, वह साबरकांठा जिले के खेड़ब्रह्मा और अरावली जिले के भिलोदा में अलग-अलग रैलियों को संबोधित करेंगे।

गहलोत ने शनिवार को दावा किया था कि भाजपा को चुनावी बांड के माध्यम से किए गए कुल दान का 95 प्रतिशत मिल रहा है और दानकर्ता ‘‘भय’’ के कारण अन्य दलों को चंदा नहीं दे रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों को चंदा देने के इच्छुक कॉरपोरेट घरानों को ‘‘धमकी’’ देने का भी आरोप लगाया था।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button