वायरल

एक गलती खाली कर देगी आपका बैंक अकाउंट!

भारत में ऑनलाइन बैंकिंग प्रयोग करने वाले ग्राहकों को अब सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि अब वे एक VIRUS के निशाने पर हैं। हालांकि, किसी के साथ कुछ घटित हो इससे पहले सरकारी एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी टीम (CERT-In) ने चेतावनी जारी कर दी है।

ग्राहकों को मोबाईल बैंकिंग मैलवेयर कैंपेन की मदद से निशाने पर लिया जा रहा है। CERT-In ने SOVA मैलवेयर से लोगों को सचेत रहने के लिए चेतावनी दी है। इससे पहले यह अमेरिका, रूस और स्पेन जैसे देशों को निशाने पर ले चुका है, लेकिन अब इस सूची में भारत का भी नाम है।

एंड्रॉयड एप के जरिए होगा स्कैम 

मैलवेयर 200 से ज्यादा एंड्रॉयड एप की मदद से लोगों के साथ स्कैम करेगा। इसके अलावा यह Virus कुछ पॉपुलर एप्स Chrome, Amazon, NFT में भी खुद को छिपाकर रखेगा।

इस Virus के निशाने पर बैकिंग एप्स, क्रिप्टो एक्सचेंज और वॉलेट्स भी शामिल हैं। जैसे ही कोई यूजर ऐसे किसी एप को डाउनलोड करेगा और बैंक डिटेल्स डालेगा, तुरन्त यह Virus एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद एक सर्वर के जरिये सारी डिटेल्स सकैमर्स तक पहुंच जाएगी और आपका अकाउंट देखते ही देखते खाली हो जाएगा।

हालांकि इससे बचने के लिए भी जानकारी दी गई है।  किसी भी यूजर कोई एप इंस्टॉल करने के लिए किसी वेबसाइट या किसी थर्ड पार्टी एप से डाउनलोड करने से बचना चाहिये।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button