उत्तराखंड
भारी बारिश में जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून । मौसम विभाग की गई घोषणा पूरी तरह सही साबित हो रही है। देहरादून में चल रही भारी बारिश के बीच भी जिलाधिकारी सोनिका ने रिस्पना से बंजारावाला, कारगी चौक, जोगीवाला, 6 नंबर पुलिया, सहत्रधारा क्रॉसिंग , सर्वे चौक, परेड ग्राउंड, राजपुर रोड, प्रिंस चौक, हरिद्वार रोड का निरीक्षण किया।
अवैध कब्जे, बाढ़ और जल भराव की स्थिति का निरीक्षण किया। इन क्षेत्रों में यूयूएसडीए द्वारा विकास कार्य किए जा रहा हैं। सीवर लाइन का निर्माण चल रहा है। उसके कारण कई क्षेत्रों में काफी समस्या है। जिलाधिकारी ने धीमी कार्य प्रगति पर यूयूएसडीए के अधिकारियों को फटकार लगाई और काम तेजी से आगे निपटाने का निर्देश दिया ताकि जनता को असुविधा न हो।






