उत्तर प्रदेशचित्रकूटचित्रकूटराज्य खबरें

जिला पंचायत सदस्य ने सोशल मीडिया पर ब्रह्मणों को लेकर दिया विवादित बयान, गिरफ्तारी की उठने लगी मांग

जन एक्सप्रेस, चित्रकूट : सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर जिला पंचायत सदस्य चित्रकूट मीरा भारती ने एक विशेष जाति को टार्गेट करती हुई पोस्ट डाली है जिसे लेकर फेसबुक पर आक्रोश का संग्राम शुरू हो गया।
मीरा भारती ने “जात पात की करो विदाई ब्राह्मण की बेटी चमार की लुगाई “ लिखकर समाज मे आक्रोश को जन्म दिया है। सोशल मीडिया के तमाम यूजर उनकी इस पोस्ट के जवाब मे पोस्ट करने लगे , दोनों ओर से विवादित टिप्पणी का दौर शुरू हुआ तो कुछ बड़े नेता भी मीरा भारती के बयान की निंदा करने लगे।

एफआईआर दर्ज कराने की मांग
इस घटना पर भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने भी फेसबुक पर उन्हें पद की गरिमा याद दिलाते हुए ऐसे घृणित बयान की निंदा की है साथ ही एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग की है। गौरतलब है कि पिछले अडतालीस घंटे से ब्राह्मण जाति नवयुवक मीरा भारती के उक्त बयान के खिलाफ निजी एवं सार्वजनिक निंदा कर रहे हैं तो वहीं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष से फोन द्वारा वार्ता पर उन्होंने कहा कि नारी किसी भी जाति की हो उसकी सिर्फ एक जाति नारी है और नारी का सम्मान खुद नारी को करना सीखना होगा जबकि विवाह सबका निजी निर्णय है जिसे संवैधानिक स्वतंत्रता भी प्राप्त है और सामाजिक रूप से सभी अपनी सोच समझ और विचार से निजी जाति उपजाति मे विवाह करते हैं तो इस मामले पर बेवजह ही काजी बनने की करतूत क्यों करना ! उन्होंने कहा कि सिर्फ और सिर्फ एक जाति विशेष को भ्रम मे रखकर राजनीति करने की कोशिश मात्र है जो बहुत लंबे समय तक नही चलती है।

रंजना उपाध्याय बीजेपी नेता
दिव्या त्रिपाठी ,बीजेपी नेता

सामाजिक विशेषज्ञ ने भी की घोर निंदा
सामाजिक विशेषज्ञ भी इस मामले को घृणा पैदाकर व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश भर करार दे रहे हैं क्योंकि समाज की सभी जातियां सामाजिक व्यवस्था के अनुसार ही विवाह जैसे संस्कार संपन्न करती हैं और भेदभाव आदि विषय इसके अतिरिक्त अलग विषय हैं। जनता की ऑपिनियन मे यह मामला सिर्फ और सिर्फ आक्रोश को जन्म देकर खुद का राजनीतिक लाभ लेना करार दिया जा रहा है जिसका प्रभाव यही रहा कि समाज मे आक्रोश पैदा हुआ है इसलिए समाज का बड़ा वर्ग सोशल मीडिया के जरिए जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती की गिरफ्तारी की मांग करता नजर आ रहा है।

 

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button