उत्तर प्रदेशचित्रकूट

स्कूली बच्चों से भरी बस खाई में गिरी, दर्जनों घायल

राजापुर क्षेत्र के कुई चौराहे के पास हुआ हादसा, ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित होकर गिरी खाई में — पुलिस व प्रशासन मौके पर

जन एक्सप्रेस चित्रकूट। जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब स्कूली बच्चों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दर्जनों बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी राजापुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस राजाराम उत्तर माध्यमिक विद्यालय की बताई जा रही है। हादसे के समय बस में आधा सैकड़ा से अधिक बच्चे सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस का ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव कार्य में पुलिस की मदद की। कई बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।अधिकारियों ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button