उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

पुरानी रंजिश में पिता पुत्र को पीट कर किया लहूलुहान

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बहोरनपुर गांव में पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश के चलते पिता व पुत्र को लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दे घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत बहोरनपुर गांव निवासी 50 वर्षीय हरि प्रकाश दूबे पुत्र देवनारायण दूबे व 24 वर्षीय पुत्र कमलेश दूबे को गांव के ही कुछ लोगों ने बुधवार की देर शाम पुरानी रंजिश के चलते जमकर लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोषियों की विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button