बिहार

ओड़िसा ट्रेन हादसे में पूर्वी चंपारण के एक मजदूर की मौत,दो की स्थिति गंभीर

Listen to this article

पूर्वी चंपारण ।ओडिशा ट्रेन हादसे में जिले के एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।वहीं दो अन्य घायल मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना में घायल एक मजदूर ने फोन कर इसकी सूचना दी है।मृतक की पहचान रामगढ़वा प्रखंड के चिकनी गांव के 25 वर्षीय राजा पटेल के रूप में हुई है।वही दो गंभीर रूप घायल की पहचान विजय पासवान और अंजित पटेल के रूप में हुई है।

चिकनी गांव के 9 मजदूर केरल में पेटिंग के काम में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। सभी मजदूरों ने गुरुवार रामगढ़वा स्टेशन से केरल जाने के लिए मिथिला ट्रेन से हावड़ा पहुंचे थे। जहां से सभी शुक्रवार को केरल के लिए कोरोमंडल एक्सप्रेस पर सवार हुए।जो रास्ते में ओडिशा में ट्रेन हादसे का शिकार बन गई।जिसमे अब तक 280 लोगो की मरने की सूचना मिल रही है।

मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही चिकनी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है,मृतक राजा पटेल के घर में कोहराम मचा हुआ है।दो साल पूर्व उसकी शादी हुई थी।पत्नी सुनिता देवी का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं अन्य घायलों के परिजन भी बेहद परेशान हैं। गांव के लोग पीड़ित परिवारों के घरों पर जुटे हैं। ग्रामीण पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने में जुटे है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button