उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

बिहार में भाजपा की जीत पर प्रतापगढ़ में जश्न : भाजपाइयों ने बांटी मिठाईयां

जन एक्सप्रेस प्रतापगढ़च/ जिले में शुक्रवार को भाजपा पार्टी कार्यालय में बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया। शुक्रवार को मतगणना के बाद आए नतीजों के उपलक्ष्य में जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। ढोल, ताशे व नगाड़े की धुन पर खुशी में झूमने के साथ ही झंडा फहराकर जश्न मनाया गया। इस दौरान सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा यह मोदी, योगी और बिहार की जनता की जीत है। यह महिलाओं और युवाओं के द्वारा लिया गया ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि यह सनातनी की सरकार है। बिहार में पहले जंगलराज था, लेकिन अब सुशासन की सरकार चल रही है, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने बिहार की जनता को बधाई दी और विश्वास जताया कि यह सरकार आगे भी विकास करेगी। जिस एम वाई को विपक्ष ताकत समझ रहा था वही एम वाई नें उसको सत्ता से कोसों दूर करने का काम किया। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह हमारे केंद्रीय नेतृत्व की सूझबूझ का नतीजा है। मोदी योगी का रथ अब रुकने वाला नहीं बल्कि आने वाले समय में हम बंगाल में भी सरकार बनाएंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ला, अंशुमान सिंह, राजन मिश्रा, अनुराग मिश्रा, आलोक गर्ग, रजत सक्सेना, दीपेश श्रीवास्तव, विक्रम सिंह, संतोष सिंह, बृजेश पांडे, पिंकी, रामजी मिश्रा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button