उत्तर प्रदेशबहराइच

जंगली जानवर के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत 

बहराइच लखीमपुर सीमा से सटे घाघरा नदी के धर्मपुर रेतिया का मामला 

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

मोतीपुर, बहराइच। जिले में लखीमपुर सीमा से सटे घाघरा नदी के पास धर्मपुर रेतिया गांव में रामकली पत्नी पुत्तू लाल पासवान अपने खेत की रखवाली कर रही थी। इसी दौरान उसके घर में अचानक अज्ञात जंगली जानवर घुस गया। जिसने उस महिला पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही बुजुर्ग महिला रामकली की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर धौराहरा रेंज के वन कर्मी मौके पर पहुंचे।

वन कर्मियों के द्वारा मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं क्षेत्रीय ग्रामीण सरवन पूर्व प्रधान हरपाल राजेंद्र परशुराम इत्यादि लोगों ने बताया कि हमला बाघिन ने ही किया है। ग्रामीणों ने बताया इससे पहले भी कई बार क्षेत्र में बाघिन अपने दो बच्चों के साथ देखी जा चुकी है। बाघिन नदी के कच्छार और गन्ने के खेतों में रहती है। इस दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है। ग्रामीणों के मुताबिक नदी होने की वजह से उनको बचाव के लिए सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button