उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

हरदोई में बिजली टीम पर हमला: मीटर जांच के दौरान कर्मचारी घायल, वीडियो वायरल

जन एक्सप्रेस/हरदोई: हरदोई जिले के सांडी कस्बे में बिजली मीटरों की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर कथित रूप से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में विभाग का एक कर्मचारी घायल हो गया, जबकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह विद्युत विभाग की टीम सांडी थाना क्षेत्र के नवाबगंज मोहल्ले में घरों के बाहर लगे बिजली मीटरों की जांच कर रही थी। इसी दौरान हसीना बानो के घर के बाहर मीटर जांच के समय उनके पुत्र तारिक, मेराज और कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

आरोप है कि उन्होंने पहले बिजली कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। विरोध करने पर टीम के साथ मारपीट की गई, जिसमें विद्युत कर्मचारी पंकज घायल हो गए। आरोपियों पर कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीनने का प्रयास करने का भी आरोप है।

घटना के बाद उपखंड अधिकारी (एसडीओ) सांडी, सुनील कुमार ने सांडी थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button