खुटहन: इमामपुर प्राथमिक विद्यालय में नए सत्र पर नामांकन उत्सव

जन एक्सप्रेस/खुटहन: 7 अप्रैल नए शैक्षिक सत्र के प्रारंभ के साथ ही प्राथमिक विद्यालय इमामपुर में मंगलवार को नामांकन उत्सव का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार उपाध्याय के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में आठ नए बच्चों का नामांकन कराया गया। पूर्व सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया, जिससे अन्य छात्रों में भी उत्साह देखा गया। वहीं आठ नए बच्चों का नामांकन कर उन्हें विद्यालय परिवार में शामिल किया गया। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान संतलाल सोनी ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और उन्हें शिक्षा दिलाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने नामांकन अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से अभिभावकों में जागरूकता बढ़ती है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मनोज यादव यश जैदी,,अजीत कुमार, मोहम्मद अजीज,प्रदीप यादव,राजदेव यादव, प्रतिमा गुप्ता, नीलम सोनी,रीता, निशा, रामदास, अनिल, मुन्नी सोनी,सहित अन्य शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव प्रसाद चौधरी व संचालन कृष्ण कुमार दूबे ने किया।







