बिहार
UP में रोज अपराध होता है तो क्या वहां राम राज है?
बिहार: नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को लेकर भाजपा इस जबरदस्त तरीके से हमलावर है। बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा जंगलराज का दावा कर रही है। भाजपा का साफ तौर पर कहना है कि जबसे नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के साथ मिलकर सरकार बनाई है, आरजेडी के गुंडों का मनोबल ऊंचा हुआ है और बिहार में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। इसी पर अब तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने भाजपा को झूठा पार्टी बताया। अपने बयान में तेजस्वी ने कहा कि जनता के राज में दोराय नहीं है। BJP का मतलब ‘बड़का झूठा पार्टी’ है। समाज को तोड़ना, ज़हर बोना BJP का काम है। इनको जनता आने वाले समय में सबक सिखाएगी।