आजमगढ़उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

आजमगढ़: नई किरण परियोजना के तहत परिवार परामर्श प्रकोष्ठ ने कराया सफल समझौता

जन एक्सप्रेस/आजमगढ़: आजमगढ़ में परिवारों को टूटने से बचाने और पारिवारिक विवादों को आपसी सहमति से समाप्त करने के उद्देश्य से संचालित “नई किरण” परियोजना के तहत बुधवार को परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में एक परिवार का सफल समझौता कराया गया। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्ष एक साथ रहने पर सहमत हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में 27 मई 2026 को थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कुल एक पत्रावली में दोनों पक्षों को फोन और नोटिस के माध्यम से मिडिएशन के लिए बुलाया गया। दोनों पक्षों की उपस्थिति में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की गई।

मामले में आवेदिका ने अपने पति, सास-ससुर और जेठानी पर कम दहेज को लेकर मारपीट करने तथा घर से निकाल देने का आरोप लगाया था। दोनों पक्षों की अलग-अलग और संयुक्त रूप से काउंसलिंग की गई, जिसके बाद विवाद का समाधान निकालते हुए सफल समझौता कराया गया।

पुलिस विभाग के अनुसार “नई किरण” परियोजना का उद्देश्य बिखरते परिवारों को दोबारा जोड़ना और परिवारों में नई आशा व विश्वास पैदा करना है। यह पहल पारिवारिक न्यायालयों पर बढ़ते मामलों का दबाव कम करने में भी सहायक साबित हो सकती है।

इस अवसर पर परिवार परामर्श प्रकोष्ठ प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद तिवारी, उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेंद्र शाह तथा महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button