देश

बाढ़ प्रभावित असम में स्थिति में मामूली सुधार, 5 जिले अभी भी प्रभावित

गुवाहाटी । असम में बाढ़ की स्थिति में लगातार सुधार तो हो रहा है पर पांच जिलों में अभी भी बाढ़ प्रभावित हैं । कई स्थानों पर नदियों के तटबंध टूटने से सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय प्रशासन स्थिति को सामान्य करने की कोशिश में जुटा है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक राज्य के पांच जिलों के सात हजार 279 से अधिक नागरिक बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। हालांकि, राज्य में सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। बाढ़ के चलते कई नदियों के तटबंध टूट गए और सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार बाढ़ प्रभावित पांच जिलों में बजाली, धेमाजी, गोलाघाट, कामरूप (ग्रामीण), कोकराझार और उदालगुड़ी शामिल हैं। बाढ़ से 8 राजस्व सर्किल अंतर्गत 60 गांवों के 7 हजार 279 लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से कुल 245.20 हेक्टेयर फसल अभी भी प्रभावित है।

बाढ़ प्रभावितों के लिए 2 आश्रय शिविर स्थापित किये गये हैं। बाढ़ प्रभावितों कुल 11 वितरण शिविरों के जरिए सामग्री प्रदान की गयी। राहत शिविरों में कुल 121 लोग आश्रय लिये हुए हैं। बाढ़ से राज्य के कुल 7 हजार 666 पशुधन प्रभावित हुआ है। इनमें बड़े पशुओं की कुल संख्या 5 हजार 929 और छोटे पशुओं की संख्या 1 हजार 246 185 है, जबकि 491 कुक्कुट भी प्रभावित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button