देश

जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने सीएम योगी को दिया पुष्कर का आमंत्रण

अजमेर । राजस्थान के जल संसाधन मंत्री एवं तीर्थराज पुष्कर के विधायक सुरेश सिंह रावत ने दो दिवसीय उत्तर प्रदेश यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें तीर्थराज पुष्कर यात्रा के लिए आमंत्रित किया है।

राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मध्य जल संसाधनों की सहभागिता और कार्य योजना के संदर्भ में सुरेश रावत ने योगी आदित्यनाथ से संवाद किया। योगी ने राजस्थान में भाजपा सरकार द्वारा जल उपलब्धता की दिशा में एक वर्ष में किए गए अभूतपूर्व निर्णयों की सराहना की और इसे ऐतिहासिक बताया। साथ ही उन्होंने योगी को पुष्कर में बनाए जा रहे ब्रह्मा कॉरिडोर एवं विकास कार्यों की कार्ययोजना के संदर्भ में भी विस्तृत जानकारी दी। सुरेश सिंह रावत को योगी ने गणपति जी की प्रतिमा भेंट की। उत्तर प्रदेश के अतिथि के रूप में आतिथ्य सेवा प्रदान करने के लिए सुरेश सिंह रावत ने योगी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button