दिल्ली/एनसीआर

गृहमंत्री के घर पर घूमता हुआ पकड़ा गया पांच फुट लंबा सांप

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर एक सांप मिला। पांच फुट लंबे इस सांप को आमतौर पर एशियाई जल सर्प कहा जाता है। यह ‘चेकर्ड कीलबैक’ प्रजाति का सांप था। सुरक्षा कर्मियों ने चौकीदार के कमरे के निकट वह विषहीन सांप देखा और वन्यजीव सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘वाइल्डलाइफ एसओएस’ को इसकी जानकारी दी। एनजीओ की दो सदस्यीय टीम ने लकड़ी की दरारों के बीच बैठे सांप को बाहर निकाला।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर सांप को देखकर सुरक्षाकर्मी स्तब्ध रह गए। चौकीदार के कमरे के निकट इस सांप को देखने के बाद उन्होंने वाइल्डलाइफ एसओएस को सूचित किया। दो सदस्यीय टीम ने सांप को बाहर निकाला। सांप चौकीदार के कमरे का पास लकड़ी दरारों के बीच में बैठा हुआ था। ‘चेकर्ड कीलबैक’ मुख्य रूप से झीलों, नदियों और तालाबों, नालियों, कृषि भूमि, कुओं आदि जैसे जल स्रोतों में पाए जाते हैं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button