:जौनपुरउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

एनसीसी चयन की परीक्षा सम्पन्न

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जफराबाद जिले के जलालपुर क्षेत्र के राम निरंजन इंटर कॉलेज कजगांव में बुधवार को एनसीसी जूनियर डिवीजन कैडेट की चयन प्रक्रिया के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 48 छात्र , 34 छात्राएं शामिल हुई। इस पूरी प्रक्रिया में छात्रों का चयन शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा के माध्यम से किया गया।

98 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल आलोक धर्मराज सिंह के निर्देशन में बटालियन से आई टीम में शामिल सूबेदार निहाल सिंह, थीर बहादुर,नरेंद्र कुमार थामर, संजय यादव ने चयन प्रक्रिया संपन्न कराया।

इनके सहयोग में एनसीसी सेकंड ऑफिसर अभिषेक कुमार सिंह,बृजेश कुमार सिंह कार्तिकेय सिंह आनंद सिंह रघुवंशी, वैभव सिंह, संदीप सिंह उपस्थित रहे।मेडिकल टीम में डॉ भूपेश यादव उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य स्वराज प्रसाद ने एनसीसी में चयनित छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button