उत्तराखंड

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित

हरिद्वार: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गईं। तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ गंगा में अस्थियां विसर्जित कराई। मुलायम के बेटे अखिलेश यादव ने परिवार के साथ गंगा में अस्थि विसर्जन किया। चंडी घाट स्थित नमामि गंगे घाट पर की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गईं।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं सिहत हजारों लोगों ने नम आंखों से नेताजी मुलायम सिंह को दी अंतिम विदाई। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा भी की गई आयोजित। उनके साथ उनके चाचा शिवपाल यादव, पत्नी डिंपल यादव, भाई धर्मेंद्र यादव, अंशुल यादव, तेजस्वी यादव, प्रतीक यादव, शिवपाल यादव की पत्नी सरला यादव, तेज प्रताप अखिलेश यादव के पुत्र अर्जुन अक्षम, आदित्य आदि भी पहुंचे थे।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button