चित्रकूट सड़क हादसे में पांच तीर्थयात्रियों की हुई मौत
डंपर, ऑटो, ई-रिक्शा की टक्कर से पांच की मौत तीन घायल

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट।
चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा डंपर ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई है वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी -अमानपुर नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ है सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
मंगलवार को तड़के किसी ट्रेन से श्रद्धालु मुख्यालय कर्वी रेलवे स्टेशन पर उतरे इसके बाद वह सुबह करीब 5:30 बजे ऑटो से चित्रकूट जा रहे थे ।ऑटो में कुल आठ लोग सवार थे। भरतकूप की तरफ से आ रहे तेज डंपर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार रही की ऑटो के परखच्चे उड़ गए उसमें सवार लोग काफी देर तक फंसे रहे हादसे के बाद चीख- पुकार मच गयी आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में कर्वी कोतवाल उपेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन मंगवाकर ऑटो में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया।

देखा तो तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि पांच लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर डाक्टरों ने दो लोगों को और देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।मृतकों में एक किशोरी समेत पांच लोग शामिल है। यह सभी फिलहाल अज्ञात है। इनमें कुछ लोग हमीरपुर व कन्नौज के बताए जा रहे हैं, जिनकी शिनाख्त कराने कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर निवासी अखिलेश का 20 वर्षीय बेटा निर्भय व अहमदगंज निवासी प्रेमलाल का 17 वर्षीय बेटा सूरज शामिल है। एक अन्य घायल किशोर फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा।






