उत्तर प्रदेशबहराइच

शासन की प्राथमिकताओं को पूरा करना हमारी प्राथमिकता: सागर

नए एडीएम ने संभाला कार्यभार अधीनस्थ अफसरों से बातचीत कर जाना विभाग का हाल

जन एक्सप्रेस/संवाददाता

बहराइच। नए अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सागर ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत एडीएम श्री सागर ने अधीनस्थ अफसरों से बातचीत कर विभागीय स्थिति का जायजा लिया।

नवागत अपर जिला अधिकारी श्री सागर ने कहा कि शासन की प्राथमिकता उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का उचित क्रियान्वयन तथा जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता बर्दाश्त नहीं करेंगे।

नवागत एडीएम इससे पूर्व फिरोजाबाद में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे। इसके पूर्व श्री सागर रामपुर, हरदोई, जालौन, बनारस, मुजफ्फरनगर आदि जगहों पर एसडीएम के रूप में कार्य कर चुके हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत अपर जिलाधिकारी ने कार्यालय के कर्मचारियों तथा अन्य अधीनस्थ अफसरों से बातचीत की। मालूम हो कि पूर्व में अनुपम कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी के रूप में तैनात थे, लेकिन कुछ ही समय बाद शासन की ओर से तबादला कर दिया गया। उनके स्थान पर सोमवार को अपर जिला अधिकारी के रूप में 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी मनोज कुमार सागर ने कार्यभार ग्रहण किया है। विभाग के कुछ अधिकारी व कर्मचारी नए साहब का मिजाज भांपने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button