jaunpurउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

पिता ने पुत्र को कुल्हाड़ी से मार कर किया घायल

हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अरगुपुर गांव में मामूली विवाद के चलते नाराज पिता ने आवेश में आकर अपने ही पुत्र के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उक्त घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत अरगुपुर कला गांव में बुधवार की रात मामूली कहासुनी के दौरान मुन्नीलाल ने किसी बात से नाराज़ होकर घर में रखा कुल्हाड़ी से अपने 32 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button