उत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई की गौरी सिंह ने NEET 2026 में लहराया परचम, 611 अंक और ऑल इंडिया रैंक 344 से बढ़ाया जिले का मान

जन एक्सप्रेस /हरदोई :- जिले के विकासखंड सुरसा के लालपालपुर गांव की रहने वाली गौरी सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2026) में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। गौरी ने 611 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 344 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र और जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

गौरी सिंह शिक्षक अमर बहादुर सिंह और गृहिणी माता की पुत्री हैं। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

लखनऊ में रहकर की NEET की तैयारी

गौरी सिंह के चाचा समर बहादुर सिंह ने बताया कि गौरी बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने लखनऊ में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी की। कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल

गौरी सिंह के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। परिजनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी साझा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं, क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और परिचितों ने भी गौरी को बधाई देते हुए उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। लोगों का कहना है कि गौरी की उपलब्धि अन्य छात्रों को भी कठिन मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

गौरी सिंह की इस सफलता से हरदोई जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button