उत्तराखंडपौड़ी

अल्पसंख्यक समुदाय को संवैधानिक अधिकारों की दी जानकारी

जन एक्सप्रेस/पौड़ी: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। मेथोडिस्ट चर्च में आयोजित विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर में प्रतिभागियों को कई जानकारियां दी गई। शिविर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उनके संवैधानिक, विधिक अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता योजना, विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य कमजोर एवं वंचित वर्गों के अधिकारों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। सभी वक्ताओं ने विधिक जागरुकता को सामाजिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए आवश्यकता पड़ने पर विधिक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पादरी हरीश कुमार, डिप्टी लीगल डिफेंस काउंसिल महेश बलूनी, असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button