देश
अतिथि अध्यापकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

सोनीपत । प्रदेश के अतिथि अध्यापकों ने नियमित किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को खरखौदा के विधायक जयवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। अतिथि अध्यापकों ने कहा कि प्रदेश में अतिथि अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा देते हुए 17 वर्ष हो गए हैं। उन्हें नियमित अध्यापकों की तुलना में एक तिहाई वेतन दिया जा रहा है। अन्य सुविधा भी न देकर भेदभाव किया जा रहा है।
सरकार द्वारा जांच सिक्योरिटी गेस्ट टीचर सर्विस एक्ट बनाया गया था। जिसमें वर्ष में दो बार महंगाई भत्ते के बराबर वेतन बढ़ोतरी का प्रावधान किया गया था। लेकिन वह मिलना बंद हो गया है। मौजूदा सरकार द्वारा अतिथि अध्यापकों को नियमित करने व एरियर देने की बात कही गई थी,लेकिन मौजूदा सरकार के नौ वर्ष बीत जाने के बाद भी अतिथि अध्यापकों की मांग को पूरा नहीं की गई है।






