उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

हरपालपुर व्यापार मंडल को मिला नया नेतृत्व, गौरव द्विवेदी बने कस्बा अध्यक्ष

जन एक्सप्रेस/ हरदोई: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की हरदोई इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक हरपालपुर कस्बे के एक निजी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने की, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव द्विवेदी को हरपालपुर व्यापार मंडल का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव द्विवेदी को बधाई देते हुए कहा कि व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हितों और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि गौरव द्विवेदी के नेतृत्व में हरपालपुर क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा और संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला महामंत्री राजन द्विवेदी और युवा जिला अध्यक्ष अवनीश त्रिवेदी ने भी व्यापारियों को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की नीतियों, उद्देश्यों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। दोनों नेताओं ने कहा कि किसी भी स्तर पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने संगठन की मजबूती और एकजुटता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ संवाद स्थापित करता रहेगा।

कार्यक्रम के समापन पर नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव द्विवेदी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित व्यापारियों और पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राम प्रताप सिंह, विनय शुक्ला, विनोद पांडेय, सलाउद्दीन, अवधेश मिश्रा, टिंकू, कमलेश पाल, आदेश दीक्षित सहित कई व्यापारी और संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button